तेजस्वी होंगे CM का चेहरा, राजद की कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण…

पटना: बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज राजधानी पटना में स्थित एक निजी होटल में होने जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे। माना जा रहा है कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव कुछ बड़ा फैसला लेंगे। वहीं कार्यकारिणी की बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के बदलने की भी सहमति बन सकती है।

फ़िलहाल कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए राजद के कई दिग्गज नेता समेत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि एनडीए चाहे जो भी करें लेकिन 2025 में हम कामयाब होंगे और महागठबंधन की सरकार बनायेंगे।

बैठक के पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी वर्ष है इसलिए इस बैठक का खास महत्व है। बैठक में कई अहम फैसले लिए जायेंगे साथ ही सांगठनिक चुनाव को लेकर भी तिथि घोषित की जाएगी। कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होंगे। 2025 के चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, इंडिया गठबंधन का भी चेहरा वहीं होंगे। इसके साथ ही संगठन के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले होंगे।

मृत्युंजय तिवारी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि वे भाजपा के दवाब में गडबडा गये हैं। भाजपा उनकी पार्टी तोडना चाहती है इसलिए वे इस तरह के हास्यास्पद बयान दे रहे हैं। इतना अधिक अनभुव होने के बावजूद काफी दवाब की वजह से वे अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Rahul Gandhi पहुंच रहे पटना, बापू सभागार में करेंगे संविधान सम्मेलन को संबोधित

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM CM CM CM

CM

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...