Rahul Gandhi पहुंच रहे पटना, बापू सभागार में करेंगे संविधान सम्मेलन को संबोधित

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे तक पटना पहुंच जायेंगे। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार जायेंगे। बापू सभागार में वे संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी बापू सभागार में करीब दो घंटे रुकेंगे और उसके बाद फिर वे सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय जायेंगे। कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी नवनिर्मित इंदिरा भवन का उद्घाटन करेंगे इसके बाद वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

राहुल गांधी के आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस नेता शकी अहमद ने कहा कि बिहार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे राज्य से कांग्रेस के लोग उनके स्वागत के लिए पटना आ चुके हैं। बता दें कि राहुल गांधी के बापू सभागार में कार्यक्रम के दौरान मीडिया की एंट्री पर प्रतिबन्ध लगा दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने Education को बताया जरुरी, कहा ‘मैं आज समझौता कर लूं तो…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Rahul Gandhi Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Rahul Gandhi

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...