Simdega Accident : एक स्कूटी पर सवार चार, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीन की मौके पर मौत…

Simdega Accident : सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत करंगागुड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। घटना में स्कूटी सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कल होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

Simdega Accident : एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे चारो युवक

घटना केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत करंगागुड़ी के पास की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान आशीष लकड़ा, अभिषेक तिग्गा और विक्रम बिलुंग के रुप में हुई है। वहीं गंभीर रुप से घायल अमन तिग्गा को सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-Gumla Encounter : झांगुर गुट के साथ पुलिस की मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद 

मिली जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी पर सवार होकर चार युवक कुरडेग परकला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करंगागुड़ी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ने स्कूटी को कुछ दूर तक खसीटता हुआ ले गया। घटना में तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा ले गए जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रुप से घायल युवक इलाजरत है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतको के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद केरसई थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

 

 

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...