Advertisment

Dumka Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, स्कूटी सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

Dumka Accident : दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र साहेबगंज गोविंदपुर स्टेट हाईवे के हतियापाथर गांव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी है। घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-Hazaribagh : शेख़ भिखारी हॉस्पिटल में पहली बार रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सांसद मनीष जायसवाल ने लगाया गंभीर आरोप… 

Dumka Accident : मसलिया थाना क्षेत्र का है मामला
Dumka Accident : मसलिया थाना क्षेत्र का है मामला

Dumka Accident : स्कूटी में पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत

आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बाभनडीहा गांव निवासी बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची मसलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया है और घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुमका में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : ट्रैक पर रेलवे कर्मचारी का मिला कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस… 

मिली जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। इसी दौरान मसलिया थाना क्षेत्र साहेबगंज गोविंदपुर स्टेट हाईवे के हतियापाथर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद पीछे बैठा युवक बीच सड़क में सर के बल जा गिरा। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुमका में चल रहा है।

दुमका से केसरी नाथ की रिपोर्ट–

 

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...