Commercial Advertisment

Patna में बनेगा 10 नया यातायात OP, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए…

पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पटना यातायात पुलिस लगातार पटना को जाम मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है। राजधानी पटना को जाम मुक्त करने के लिए पटना यातयात पुलिस राजधानी पटना में 10 अतिरिक्त यातायात ओपी की स्थापना करने वाली है। इस मामले में जानकारी देते हुए पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि पटना में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ढांचागत बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत 10 नए यातायात ओपी की शुरुआत की जा रही है।

हमलोग अब पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को विकेंद्रीकृत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी हमारे पास पटना में करीब 120 यातायात चेकपोस्ट है जहां सीधे यातायात एसपी के माध्यम से कर्मियों की  पोस्टिंग की जाती है और उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। उसी के तहत अब 10 नए ओपी खोले रहे हैं जहां से यातायात व्यवस्था संचालित की जाएगी। वहां स्टेशन डायरी और प्राथमिकी छोड़ कर अन्य सारी चीजें की जाएगी। एक डीएसपी के अंदर दो से तीन ट्रैफिक ओपी रहेंगे।

पटना में यातायात को 25 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में जो भी सेक्टर पदाधिकारी होंगे वे भी यातायात व्यवस्था संचालित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्थाओं को लचीला बनाने के लिए कर्मियों की ड्यूटी आवश्यकतानुसार लगाई जाएगी। सेक्टर के साथ ही यातायात व्यवस्था को बीट में बदला जा रहा है और हर बीट के अंदर दो से तीन चेकपोस्ट होंगे।

उन्होंने बताया कि सेक्टर के अधिकारी सब इंस्पेक्टर या सार्जेंट रैंक के अधिकारी रहेंगे, बीट के अधिकारी एएसआई रैंक के होंगे और ओपी प्रभारी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर रैंक के होंगे। इस के साथ ही पटना में 10 नए ओपी, 25 नए सेक्टर, 50 नए बीट और 118 चेक पोस्ट होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna: वर्चस्व और जमीनी विवाद में हुई थी दही गोप की हत्या, पुलिस ने…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna Patna Patna

patna

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...