पारा शिक्षकों के स्थायीकरण समेत अन्य मुद्दों पर बैठक आज, शिक्षा मंत्री कर सकते हैं मानदेय वृद्धि की घोषणा

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में होगी बैठक

रांची : पारा शिक्षकों के स्थायीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर आज बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करेंगे. बैठक में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के 5 नेताओं को आमंत्रित किया गया है. राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है.

आपको बता दें कि, 29 दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के 2 साल पूरे होने जा रहे हैं. लिहाजा, इससे पहले सरकार पारा शिक्षकों के स्थायीकरण, वेतनमान और नियमावली को लेकर अंतिम निर्णय लेने जा रही है. निर्णय लेने से पहले पारा शिक्षकों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है. उसी कड़ी में शनिवार को भी एक बैठक बुलाई गई है. शिक्षा मंत्री नयी सेवा शर्त नियमावली व मानदेय वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं.

letter 1 22Scope News

बता दें कि, एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा है कि अगर 29 दिसंबर से पहले पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर निर्णय नहीं होता है तो फिर सरकार को शिक्षकों के विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा. पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों से आंदोलन करते आए हैं. आंकड़ों की माने तो राज्यभर में करीब 62000 की संख्या में पारा शिक्षक कार्यरत हैं.

रिपोर्ट: शाहनवाज

स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बयान- सीएमजी की बैठक में लिया जायेगा निर्णय

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...