Bihar के पैरा तैराक शम्स आलम आइसलैंड में रेक्जाविक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में करेंगे प्रतिस्पर्धा

बिहार के प्रसिद्ध पैरा तैराक शम्स आलमआइसलैंड में रेक्जाविक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में करेंगे प्रतिस्पर्धा

पटना: गांधीनगर – भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एनसीओई गांधीनगर ने आज एक विशेष विदाई समारोह में प्रसिद्ध पैरा तैराक शम्स आलम को सम्मानित किया, क्योंकि वह 24-26 जनवरी तक आइसलैंड के रेक्जाविक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर एनसीओई गांधीनगर प्रभारी कार्तिकेन ने शम्स आलम को सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ मुख्य कोच रीना दास और कोच जगनारायण सिंह ने भी शम्स का हौसला बढ़ाते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। विदाई समारोह में उनके साथी पैरा तैराकों ने भी भाग लिया और उनके समर्थन में शुभकामनाएँ दीं।

शम्स आलम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रेक्जाविक अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और भारत का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करूंगा। यह साल की शानदार शुरुआत करने का बेहतरीन अवसर है। शम्स आलम की इस यात्रा से भारतीय पैरा खेलों को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी और यह उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। भारतीय खेल जगत को उनके शानदार प्रदर्शन की प्रतीक्षा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने की किशनगंज जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा
Bihar Bihar Bihar

Bihar

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...