मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की दी जाएगी सुविधाएं

पटना : संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित बैठक में खेल विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने खेल अवसंरचना का विकास, विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति, खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाएं, प्रोत्साहन एवं सम्मान और राज्य में खेल विकास के लिए भावी कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाएं गए हैं

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाएं गए हैं। राज्य में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचनाओं का निर्माण चरणबद्ध ढंग से किया जा रहा है। युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के साथ-साथ उन्हें ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है।

CM Khel 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजगीर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजगीर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण करें। पटना के डुमरी खेल परिसर में सभी खेलों के लिए अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 8053 ग्राम पंचायतों में से 4700 ग्राम पंचायतों में कुल 5266 में खेल मैदान का निर्माण पूर्ण हो गया है। शेष खेल मैदानों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराएं। ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण (VB-G RAM G) के माध्यम से खेल मैदानों का निर्माण कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा- पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने हेतु BCCI व BCA के साथ समन्वय स्थापित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने हेतु बीसीसीआई एवं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के साथ समन्वय स्थापित करें। मोइनुल हक स्टेडियम तक बेहतर सड़क एवं परिवहन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें ताकि खेल के आयोजन के दौरान भीड़ की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में ऐसे पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए जिनमें नवाचार, देशस्तर पर उपयोगिता एवं रोजगार की अधिक संभावनाएं हों। जिला स्तरीय खेल भवन-सह-व्यायामशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए व इनके संचालन एवं रख-रखाव के लिए पीपीपी मॉडल की संभावनाओं का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए व इनके संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था पीपीपी मॉडल के माध्यम से सुनिश्चित की जाए।

CM Khel 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- पंचायत स्तर पर नियमित खेल उत्सवों व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित खेल उत्सवों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए। पंचायत खेल क्लबों से पुराने खिलाड़ियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को जोड़कर खेल संस्कृति को विकसित किया जाए। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल उपकरण, कोचिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। जिला एवं प्रखंड स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए।

CM सम्राट के साथ मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण और खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Khel 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा-2026 के आयोजन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें सुनिश्चित

Saffrn

Trending News

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...

आयरलैंड-इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बिहार...

पटना : आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी छह जून को किया गया है। मेंस...

शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में लगायी आग,...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर टोला में शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा...

निजी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधानसभा अध्यक्ष ने...

गयाजी : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा...

अपहरण कांड का खुलासा, 4 नाबालिग बच्चियां की सकुशल बरामदगी, मुख्य...

मोतिहारी : जब से वह मदरसा में आया, उसकी नज़र मुझ पर थी। वह रोज मुझे अलग से पढ़ाता था और रोज़ नई-नई कहानियां...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img