तेजस्वी पहुंचे भोजपुर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

आरा : वीर कुंवर सिंह की धरती पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तेजस्वी आरा के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। साथ में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऐतिहासिक ऐलान माई-बहिन योजना आधुनिक बिहार का संकल्प समृद्ध महिला सुखी परिवार के योजना के बारे में जानकारी दी गई। तेजस्वी का महिलाओं के प्रति खास वादा हर महिला को 2500 रुपया प्रतिमा देने की जो घोषणा है सरकार आने पर दिया जाएगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसे लेकर भोजपुर में आगमन और कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भोजपुर के आरा में आगमन को लेकर पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव का यह दौरा कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम और नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत हो रहा है। यह कार्यक्रम 22 जनवरी को धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में आयोजित है। बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम उनकी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं और जनता के विचारों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं की रणनीति तैयार की। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, आलोक रंजन व धनजीत यादव समेत कई राजद नेता रहे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर हमला, बोले- रिटायर्ड अधिकारियों को साथ लेकर घूम रहे सीएम

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...