RJD नेत्री आयशा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर तेजस्वी का किया स्वागत

नालंदा : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत मंगलवार की रात राजद नेत्री आयशा फातिमा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा पैठना टोल प्लाजा के पास किया गया। तेजस्वी नवादा जिले के शहीद मनीष कुमार के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटना लौट रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी यादव भीषण गर्मी में भी वे लगातार कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं – आयशा फातिमा

राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा कि शहीद मनीष कुमार के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि को दिलवाने में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरी गंभीरता से प्रयासरत रहेगा। फातिमा ने तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में भी वे लगातार कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता राजद की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़े : ..और जब तेजस्वी चिराग का हुए आमने सामने, पहले मिले गले फिर…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...