Saraikela : चांडिल बीईईओ ने दो शिक्षिका को प्रशस्तिपत्र और शॉल देकर किया सम्मानित…

Saraikela : सरायकेला जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चांडिल बीआरसी में प्रखंड के तमाम प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के बीच होनेवाले मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान गुरुगोष्ठी में विद्यालयों में संचालित एमडीएम, शिक्षकों द्वारा बनाये जा रहे बायोमेट्रिक उपस्थिति, ई-कल्याण, छात्राओ के बीच साइकिक का वितरण आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई शिक्षकों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए गए।

Saraikela : प्रखंड ही नहीं प्रदेश स्तर पर किया नाम रोशन

बैठक के बाद बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात द्वारा प्रखंड ही नहीं प्रदेश स्तर पर बच्चों को विभिन्न माध्यमों से भागीदारी कराकर प्रथम व द्वितीय स्थान लाकर नाम रोशन कराने के लिए कल्याणपुर स्कूल के शिक्षिका पूनम खेस एवं स्वच्छता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय चांडिल की शिक्षिका निर्मला महतो को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर प्रोत्साहित किया।

इस दौरान दोनों शिक्षिकाओं ने अपना जीवन और लक्ष्य के बारे में भी वहा उपस्थित शिक्षकों के साथ साझा किया एवं एक गुरु का अपने शिष्य के प्रति किस तरह का सहयोग व जिम्मेदारी होना चाहिए उसे साझा किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चांडिल दिनेश कुमार दंडपात, प्रखंड के बीआरपी कंचन पात्र, एमआईएस कोडिनेटर सचिन महतो, वरिष्ठ शिक्षक शम्भू सिंह, तापस दाँ, कार्तिक महतो, सीआरपी नारायण उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट—

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...