Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन को मिला सिरसी-ता-नाले दर्शन यात्रा का आमंत्रण, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, केंद्रीय कमेटी एवं केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

Ranchi : सीएम से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल
Ranchi : सीएम से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल

Ranchi : सिरसी-ता-नाले दर्शन यात्रा की सीएम को मिला आमंत्रण

इस अवसर पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने गुमला जिले के डुमरी प्रखंड के सिरसी गांव में 3 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले सिरसी- ता- नाले दर्शन यात्रा (वार्षिक पूजा -प्रार्थना कार्यक्रम) में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति ने अपनी मांग से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

l67yio min 22Scope News

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, कोषाध्यक्ष प्रकाश हंस, संरक्षक सचिन कच्छप, मुन्ना उरांव एवं राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, राष्ट्रीय महासचिव जलेश्वर उरांव, राष्ट्रीय सचिव  करमा उरांव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, प्रदेश धर्मगुरू राजेश लिंडा, रामगढ़ राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला धर्मगुरू संदीप उरांव, लोहरदगा जिला धर्मगुरू फुलेश्वर उरांव के अलावा सोमदेव उरांव, श्रीमती जयंती उरांव, कृष्ण भगत, सुकेंदर भगत, बुंडू सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष एतवा उरांव, नूतन कच्छप सुधु भगत एवं भूलेश्वर भगत प्रमुख रूप से शामिल थे।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...