CGL पेपर लीक मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने CID जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी, परीक्षाफल पर रोक जारी

रांची: CGL पेपर लीक मामला झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को संयुक्त सामान्य स्नातक स्तर प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) के पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि मामले की सीआईडी जांच जारी है।

सीआईडी ने इस मामले में परीक्षार्थियों और आम लोगों से साक्ष्य मांगे थे, जिसके परिणामस्वरूप कई इनपुट प्राप्त हुए हैं। मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में चार सप्ताह का समय लग सकता है।

राज्य सरकार ने अदालत से सीआईडी जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को निर्धारित की है और सीआईडी को अपनी अपडेटेड रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने CGL 2023 परीक्षा के परिणाम प्रकाशन पर अगले आदेश तक रोक जारी रखी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अपना पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने परीक्षाफल पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...