कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर ACB की बड़ी छापेमारी

रांची में ACB ने कारोबारी विनय सिंह के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। हजारीबाग भूमि घोटाले में IAS विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले विनय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं।

 

 

 


ACB की बड़ी छापेमारी रांची: हजारीबाग वन भूमि घोटाले में आरोपी कारोबारी विनय सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार सुबह एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में उनके ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई एक साथ छह स्थानों पर की गई जिसमें उनका आवास, ऑफिस और कुछ रिश्तेदारों के घर भी शामिल हैं।


Key Highlights

  • हजारीबाग वन भूमि घोटाले के आरोपी कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर ACB की छापेमारी।

  • रांची में आवास, ऑफिस और रिश्तेदारों के घरों समेत 6 ठिकानों पर दबिश।

  • 25 सितंबर को विनय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मिली कई अहम जानकारियां।

  • IAS विनय कुमार चौबे के करीबी माने जाते हैं विनय सिंह, दोनों पहले से जेल में।

  • जमीन घोटाले में दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर निजी स्वामित्व में बदलने का आरोप।

  • ACB की कार्रवाई से जुड़े कई नए सबूत मिलने की संभावना।


ACB की बड़ी छापेमारी

गौरतलब है कि विनय सिंह को 25 सितंबर की शाम एसीबी ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने निलंबित और जेल में बंद IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर वन भूमि का अवैध हस्तांतरण किया। 2013 में जिस भूमि का आवंटन हुआ था, बाद में उसे वन भूमि के रूप में चिन्हित कर रद्द कर दिया गया था। इसके बावजूद कथित रूप से सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर उसे निजी स्वामित्व में बदलने की कोशिश की गई।

ACB की बड़ी छापेमारी

एसीबी को शक है कि इस घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज और सबूत विनय सिंह के पास मौजूद हैं। यही कारण है कि गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उनके ठिकानों पर दबिश दी है। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में एसीबी अधिकारी और पुलिस जवान तैनात किए गए।

ACB की बड़ी छापेमारी

विनय सिंह पहले भी ईडी (ED) की जांच के दायरे में आ चुके हैं। शराब घोटाले और जमीन आवंटन से जुड़े मामलों में उनका नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि वे कई मामलों में साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर चुके हैं।

ACB की बड़ी छापेमारी

फिलहाल एसीबी की इस कार्रवाई ने न सिर्फ विनय सिंह बल्कि इस घोटाले से जुड़े कई अन्य लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। एजेंसी को उम्मीद है कि छापेमारी से घोटाले की परतें और खुलेंगी और कई अहम कड़ियां सामने आएंगी।

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...