Ranchi Accident : ड्यूटी जा रहे सुरक्षाकर्मियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत दूसरा गंभीर..

Ranchi Accident : राजधानी रांची के खेलगांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। घटना में एक की मौके पर मौत हो गई वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें- Latehar : 20 हजार घूस लेते बर्बादी ब्लॉक के सीआई को एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा… 

Ranchi Accident : अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

मृतक की पहचान समीर राय के रुप में हुई है वहीं चन्द्र देव गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाबा चौक के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : धुर्वा डैम में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस… 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही समीर राय की मौत हो गई वहीं चंद्रदेव गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने समीर राय की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गए।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...