15 दिनों में होगी एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त- बन्ना गुप्ता

जमशेदपुरः  कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मिशन कायाकल्प अभियान की  शुरुआत की है। इसी क्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सभी विभाग अध्यक्षों के साथ बैठक कर सुझाव मांगा। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एवं वाइस प्रेसिडेंट से एमजीएम की व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर बात हुई है। टाटा स्टील ने सीएसआर के तहत मदद करने का आश्वासन दिया। जबकि जुस्को को बेसिक चीजों को ठीक करने की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होनें आश्वस्त किया कि 15 दिनों में बदलाव दिखने लगेगा।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहली बार खुले तौर पर जुस्को को व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी देने की बात कही। बन्ना गुप्ता ने बताया कि 1500 बेड के अस्पताल की कार्य योजना तैयार करने पर विचार हो रहा है। 100 की अस्थाई आईसीयू यूनिट बनेगी। सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगेगी। ओपीडी सिस्टम को डिजिटल कर ई- अस्पताल करने का प्रस्ताव दिया गया है।

वहीं उपायुक्त सूरज कुमार ने वरीय अधिकारियों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया है।  इस अवसर पर एसडीओ दीपक कुमार मीणा, कैप्टन धनंजय मिश्रा,अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...