भगवान बिरसा मुंडा की उपेक्षा से आहत मंत्री बन्ना गुप्ता का मौन व्रत

जमशेदपुरः झारखंड स्थापना दिवस पर टाटा स्टील के अधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा के कथित अपमान से दुखी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदजी नसरवां जी टाटा की प्रतिमा के सामने मौन व्रत पर बैठे.

बन्ना गुप्ता ने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पुष्प अर्पित किया. उसके बाद मुंह पर काला कपड़ा बांध हाथ में तख्ती लिए मौन व्रत पर बैठ गए. तख्ती पर लिखा था भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने वाले टाटा स्टील के अधिकारियों को माफ करे. भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर टाटा स्टील  के बगीचे में दो फूल भी नहीं है.

मौन व्रत के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज जब पूरे देश और झारखंड में महान सपूत और धरती आबा को स्मरण किया जा रहा है, जल, जगंल और जमीन की रक्षा के लिए उनके शहादत को याद किया जा रहा है, तब टाटा स्टीट ने इस वीर सपूत की याद में दो फूल भी चढ़ाना उचित नहीं समक्षा. संवाद कार्यक्रम का आयोजन टाटा द्वारा किया जात है लेकिन वहां भी इस सपूत को याद नहीं किया गया. टाटा स्टील के किसी भी वरीय अधिकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित नहीं किया.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि टाटा जी का दिल से सम्मान हैं, लेकिन टाटा स्टील  के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा का जो अपमान किया है, यह उसका विरोध है.

रिपोर्ट-लाला जबीं

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का...

JMM Protest Against MMDR Bill: MMDR Bill के खिलाफ JMM का...

JMM Protest Against MMDR Bill: केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...