दहेज के दानवों ने ले ली एक और विवाहिता की जान, वारदात करके सभी आरोपी हुए फरार

नवादा : नवादा में एक और विवाहिता दहेज दानवों की भेंट चढ़ गयी है. दहेज दानवों ने विवाहिता को जहर देकर हत्या कर दिया है. उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गया है. मामला रजौली थाना क्षेत्र के बभनटोली मोहल्ला की है.

बभनटोली मोहल्ला के निवासी स्व. सुबोध सिंह का पुत्र धीरज कुमार ने अपनी पत्नी को खाना में जहर देकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि नवादा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला के निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री काजल कुमारी की शादी 2018 में धीरज सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से की गई थी. विवाह के बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को परेशान करने लगे.

बताया जा रहा है कि कभी-कभी परिवार के लोगों ने अपनी बेटी की सुख को देखते हुए आर्थिक मदद भी की. परिजन ने बताया कि 2019 में विवाहिता को जलाकर हत्या करने की कोशिश की गई. फिर इस मामला को लेकर सभी परिवार ने एक साथ बैठकर मामला को शांत करवाया. अचानक शुक्रवार को रात में जानकारी मिली कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है. फिर मायके वाले ससुराल पहुंचे.

मायके वाले को देख ससुराल वाले फरार

ससुराल में विवाहिता काजल नहीं पाई गयी. फिर खोजबीन के लिए सभी परिवार बिहार शरीफ पहुंचे. यहां पर काजल का शव मिला. वहीं मायके वाले को देखकर ससुराल वाले सभी परिवार शव को छोड़कर फरार हो गये. भाई गुलशन कुमार ने बताया है कि प्रतिदिन हम लोग वीडियो कॉल से बहन से बात करते थे, लेकिन शुक्रवार को बहन से बात नहीं हुई तो हम लोगों को आशंका हुआ कि जरुर हमारी बहन के साथ कोई घटना घटी है. फिर हम लोग ससुराल पहुंचे, जहां पर जानकारी मिली कि हमारी बहन की हत्या कर दी गई है.

बहन के ससुराल वाले ने कर दी हत्या- गुलशन

गुलशन कुमार ने बताया कि मेरी बहन को ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था. हम लोग के समझाने बुझाने के बावजूद भी ससुराल वाले नहीं माने और अंत में आकर मेरी बहन की हत्या कर दी. भाई ने बताया है कि हमारे भगना को लेकर ससुराल वाले फरार हो गए हैं. 2 साल का भागना भी है. आशंका है कि हमारे भागना के साथ भी ससुराल के परिवार के लोग कुछ घटना का अंजाम दे सकता हैं.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

नकली वर्दी पहन दिया वारदात को अंजाम, अब असली वर्दीवालों ने भेजा हवालात

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...