साहिबगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा गांव, प्रशासन ने किया हाई अलर्ट

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिला में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरा दियारा क्षेत्र के साथ-साथ गंगा के किनारे गांव डूब गया। लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए हैं।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। लोग अपने जान माल को लेकर सुरक्षित स्थान की चले गए।

जिला प्रशासन ने ऊंचे स्थानों पर राहत कैंप लगया गया है। लोग जिला प्रशासन के राहत कैंप में गुजर-बसर कर रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में अभी भी राहत सामग्री ना पहुंचने के कारण लोगों में काफी मायूसी देखी जा रही है।

साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव ने खुद अपने टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव के सहारे दौरा किया। उपायुक्त ने स्वयं नाव से उतरकर बाढ़ के पानी में घुसकर पीड़ित परिवारवालों का जायजा लिया।

रोजाना गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरे साहिबगंज जिले के निचले इलाके जलमग्न हो गई है। प्रशासन सभी लोगों को हाई अलर्ट कर दिया है।

साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि बाढ़ से पीड़ित परिवार वालों के लिए प्रशासन पूरी तरह से मदद करने के लिए टीम गठित कर दी है। प्रत्येक पीड़ित परिवार को सरकार के द्वारा सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...