गंगा के जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की बढ़ी समस्या

पटना : गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आस-पास और दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। नकटा दियारा में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण लोग अब अपने घरों से पलायन करने को मजबूर है। नक्शा धर्म चारों तरफ गंगा नदी का पानी बढ़ने के कारण लोग काफी परेशान है। पानी बिकराल रूप धारण कर लिया है। कई घरों में पानी घुस चुका है। बिहार सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारी खोज खबर लेने भी नहीं आ रहे हैं। नकटा दियारा के लोगों की माने तो इंसान के साथ-साथ पशु का चारा भी खत्म होने लगा है। पूर्व मुखिया के द्वारा चुरा मीठा बांटा गया है।

वैशाली DM ने बाढ़ प्रभावित राघोपुर का किया निरीक्षण

वैशाली डीएम द्वारा आज बाढ़ प्रभावित राघोपुर का निरीक्षण किया गया और सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने गंगा नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि से बाढ़ प्रभावित राघोपुर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। उनके साथ एडीएम, एसडीएम और अन्य पदाधिकारी साथ में थे। बताते चले की गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

Patan Diyara 1 22Scope News
वैशाली DM ने बाढ़ प्रभावित राघोपुर का किया निरीक्षण

राजधानी पटना के नकटा दियारा में जल प्रलय

पटना के नकटा दियारा में बाढ़ के चलते 25 हजार ग्रामीण पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। 14 वार्डों वाले इस गांव में जल प्रलय ने मवेशियों समेत ग्रामीणों को घरों में कैद कर दिया है। वे राहत की उम्मीद में जिला प्रशासन की ओर देख रहे हैं। ग्रामीणों की स्थिति बेहद गंभीर है। राहत सामग्री की लूट की खबरें आ रही हैं और बुनियादी सुविधाओं के साथ चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है कि 15 दिनों से बाढ़ में फंसे होने के बावजूद कोई सरकारी अधिकारी उनके हालात देखने नहीं आया। यह संकट ग्रामीणों के लिए असहनीय होता जा रहा है और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंची गंगा, कई गांव जलमग्न

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...