Deoghar : साईबर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने कर दिया जानलेवा हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

Deoghar : सारठ थाना क्षेत्र स्थित के तैतरिया मोड़ के समीप बोदवा जंगल में साइबर आरोपियों को गिरफ्तार करने गए सारठ थाना पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट एवं पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Deoghar : सारठ थाना क्षेत्र का है मामला
Deoghar : सारठ थाना क्षेत्र का है मामला

Deoghar : साईबर अपराधियों को पकड़ने गई थी पुलिस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत दिनो करीब 7 बजे सारठ थाना पुलिस को सूचना मिली कि तैतरिया मोड़ के समीप जंगल में कुछ युवकों द्वारा साइबर अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही सारठ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचते ही युवक लोग भागने लगे।

6बूज min 1 22Scope News

पुलिस ने खदेड़ कर तीन-चार युवकों को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर थाना आने लगा। इसी बीच रोड पर करीब 20 मोटरसाइकिल एवं सैकड़ों की संख्या में पिंडारी गांव के ग्रामीण लोग पुलिस गाड़ी को रोक लिया और जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। इस मामले में पिंडारी गांव के 32 नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध सारठ थाना में कांड संख्या 17/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट–

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...

Bihar Law and Order Review: बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस,...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में...