Araria, आरा, पूर्णिया, नवादा और मधेपुरा में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा देश ख़ुशी और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में राज्य के विभिन्न जिलों में भी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। अररिया में जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान अररिया में मंत्री नीतीश मिश्रा ने परेड की सलामी ली। समारोह में एसएसबी, बीएमपी, बिहार पुलिस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूर्णिया के एतिहासिक इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्णिया के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस दौरान पूर्णिया के डीआईजी ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम मैदान में जिला के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। मोतिहारी के एतिहासिक गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने झंडा फहराया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस दौरान मोतिहारी में मद्य निषेध विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभाग की झांकियां भी निकाली गई जिसने लोगों का मन मोह लिया।

मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम परिसर में जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    MACET में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Araria Araria Araria

Araria

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...