Republic Day Parade 2025 : देश में आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न

डिजिटल डेस्क : Republic Day Parade 2025 : देश में आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न। आज रविवार को भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस बीच अमेरिका ने भारत को इसके 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है और अपना शुभकामना संदेश भेजा है।

दिल्ली में हो रहे 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराएंगी। उसके बाद तय समय पर दिन के 10.30 बजे से परेड शुरू होगी। इस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

कर्तव्य पथ पर हजारों नागरिक भी परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। इस बीच 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ इस बार का थीम

इस वर्ष देश की अलग-अलग राज्य सरकारें/केंद्र शासित प्रदेश (जिनकी संख्या 16 होगी)/केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों/संगठनों (जिनकी संख्या 15 होगी) से 31 झांकियां गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी। इस वर्ष की झांकी का विषय ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है। दो झांकियां भारत के संविधान के 75 वर्षों का प्रदर्शन करेंगी।

पिछले साल गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी गई। तब समारोह में दिखने वाली झांकियों से लेकर परेड और थीम तक के केंद्र में महिलाएं थीं। गणतंत्र दिवस समारोह में को देखने और इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों के लिए विशेष सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।

नागरिकों को सुविधा प्रदान करने और गणतंत्र दिवस समारोह- 2025 पर विभिन्न कार्यक्रमों को देखने और जानकारी प्राप्त करने में आसानी जैसे टिकटों की बुकिंग, बैठने और पार्किंग की व्यवस्था आदि तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक व्यापक मोबाइल ऐप और पोर्टल ‘राष्ट्रपर्व पोर्टल’ विकसित किया है। यह गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट जैसे कार्यक्रमों से संबंधित सभी विवरणों के लिए एक फोकस पॉइंट के रूप में काम करता है।

इतना ही नहीं गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए जाने वाले लोगों की सुविधा के मद्देनजर पूरी दिल्ली में मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो गई हैं। इसके अलावा आमंत्रित लोग पार्क एंड राइड योजना के तहत अपना वाहन पालिका पार्किंग, कनॉट प्लेस और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र (गेट-14 और 15) में पार्क करेंगे, जहां से वे डीटीसी बसों के माध्यम से फेरी सेवाओं (पिक एंड ड्रॉप) का उपयोग करेंगे। फेरी सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू हो गई और 8.30 बजे बंद करने की घोषणा की गई है।

गणतंत्र दिवस का सांकेतिक चित्र
गणतंत्र दिवस का सांकेतिक चित्र

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती परेड में प्रमुख आकर्षणों में नंबर 1 पर

इस बार हो रहे परेड में अन्य महत्वपूर्ण आकर्षणों में नंबर 1 पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल और भारत मौसम विज्ञान विभाग हैं। गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत देश के विभिन्न हिस्सों के 300 सांस्कृतिक कलाकार ‘सारे जहां से अच्छा’ संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए करेंगे। वाद्ययंत्रों का एक स्वदेशी मिश्रण जो करोड़ों भारतीयों के दिलों की धुन, ताल और आशाओं से गूंजता है।

वाद्ययंत्रों के समूह में पवन और तालवाद्यों का एक विस्तृत मिश्रण शामिल है, जैसे शहनाई, सुंदरी, नादस्वरम, बीन, मशक बीन, रणसिंघा-राजस्थान, बांसुरी, कराडी मजालु, मोहुरी, शंख, तुतारी, ढोल, गोंग, निशान, चांग, ताशा, संबल, चेंडा, इडक्का, लेज़िम, थविल, गुडुम बाजा, तालम, मोनबाह आदि।

आरडीसी 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संस्कृति मंत्रालय के संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से ‘जयति जया ममः भारतम’ शीर्षक में 5000 कलाकारों के साथ 11 मिनट के सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न हिस्सों से 45 से अधिक नृत्य शैलियां शामिल होंगी। पहली बार प्रदर्शन विजय चौक और सी हेक्सागोन से पूरे कर्तव्य पथ को कवर करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी मेहमानों को समान रूप से देखने का अनुभव मिले।

रविवार की सुबह 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारी का चित्र
रविवार की सुबह 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारी का चित्र

47 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा 76वें गणतंत्र दिवस के परेड का  समापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक, इस वर्ष विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की 31 झांकियां भाग लेंगी, जो ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ विषय पर आधारित होंगी। राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के 75वें वर्ष के आधिकारिक लोगो के बैनर वाले गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इस कार्यक्रम का समापन 47 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा।

रविवार की सुबह 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारी का चित्र
रविवार की सुबह 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारी का चित्र

राष्ट्र और समाज निर्माण में विशेष योगदान करने वालों को सम्मानित करने के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष मेहमानों को इस कार्यक्रम को देखने के लिए सरकार के विशेष मेहमानों के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये मेहमान अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हैं साथ ही स्वर्णिम भारत के वास्तुकार हैं। आरडीसी 2025 के लिए 34 श्रेणियों में लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रमुख सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच भी शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img