Bihar में सरकार लगातार कर रही है विकास, राज्यपाल ने झंडोत्तोलन के बाद कहा…

पटना: राजधानी पटना में स्थित एतिहासिक गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वे खुली जीप में सवार हो कर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बिहार में यह पहला झंडोत्तोलन है जिसमें उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित समारोह में झंडोत्तोलन किया। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सराहना की।

सबसे पहले उन्होंने राज्य और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि आज से 76 वर्ष पहले गौरवशाली संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित शासन की नींव रखी गई थी। संविधान के माध्यम से देश के सभी नगरिक के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तथा विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई।

1 392 22Scope News

संविधान ने लोगों को प्रतिष्ठा और अवसर में समानता दी तथा लोगों को गरिमापूर्ण जीवन जीने के रास्ते दिए। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार में सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई साथ ही राज्य में युवाओं को रोजगार के लिए भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में आने वाले वर्षों में 12 लाख नौकरी एवं 33 लाख रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे।

अब तक इसके तहत पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है जबकि करीब 1 लाख 27 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी लगातार काम कर रही है। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी लगातार काम कर रही है। राज्य में वर्ष 2006 में ही पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दी गई थी जबकि 2016 में महिलाओं को सरकारी नौकरी में भी 35 प्रतिशत आरक्षण दी गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    22Scope बिहार कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस
Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...