Republic Day 2025 : बिहार में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीएम भी रहे मौजूद

पटना : बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पहली बार पटना के गांधी मैदान में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खुली जीप में सवार होकर परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने बारिकी से परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद राज्यपाल की गाड़ी सलामी मंच के पास पहुंचे। पिछले गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरंगा फहराया था।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान में मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने लोगों का अभिनंदन किया। कुछ देर बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। सीएम, डिप्टी सीएम, डीजीपी समेत कई अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

Republic Day 2025 1 1 22Scope News

बिहार पुलिस की 20 कंपनी परेड में शामिल

इस बार बिहार पुलिस 20 कंपनियों की परेड निकाल रही है। दानापुर के एएसपी और आईपीएस भानु प्रताप सिंह परेड की सलामी देंगे। वहीं इस बार बिहार सरकार के 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएगी।

Bihar Governor 2 22Scope News

यह भी देखें :

गांधी मैदान से राज्यपाल का अभिभाषण

राज्यपाल ने आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में कहा कि कई लोगों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें नौसेना के साथ कई अधिकारी शामिल हैं। राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए और पुलिस वालों की बहाली की जा रही है। वर्ष 2016 से सात वर्षों से कई मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। छह घंटे के समय में पटना पहुंचने का लक्ष्य 2016 में पूरा कर लिया गया था।

Republic Day 2025 2 1 22Scope News

Republic Day 2025 4 22Scope News

उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क दवाइयां दी जा रही है। यह उपलब्ध जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मिलेगा अभी कुछ दवाइयां मिल रही है जो दवाइयां की कमी हैं। उसको भी जल्द पूरा किया जाएगा। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पहल कर रही है। वर्ष 2016 से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दी जा रही है। बिहार में जीविका दीदी के साथ 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता रोजगार के लिए राज्य सरकार के द्वारा राशि दी जा रही है।

Republic Day 2025 3 22Scope News

Republic Day 2025 5 22Scope News

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार शुरू से शिक्षा पर जोड़ दी है और नए भवन का भी निर्माण करवा रही है। शिक्षा विभाग में बेहतर शिक्षा बनाने के लिए शिक्षकों को भी बहाली की जा रही है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में सरकार द्वारा कहा गया था कि नौकरियां दी जाएगी उसका लक्ष्य नौ लाख अधिक पार हो गया है। रोजगार की 10 लाख से अधिक मिल चुका है। वर्ष 2008 से कृषि के क्षेत्र में राज्य सरकार काम कर रही है। वर्तमान में चौथे कृषि रोड मैप का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। 2024 में कृषि रोड में मिलकर कई कार्यक्रम किया गया, जिसमें केंद्र सरकार का सहयोग रहा है। भाषण के अंतिम पंक्ति में राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने कहा कि बिहार को अग्रिम राज्य बनाने में आप सभी जनता का सहयोग जरूरी है।

Republic Day 2025 6 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना के गांधी मैदान में 76वां गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन

विवेक रंजन और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...