Garhwa : वादा करके शादी से मुकरा शख्स, महिला ने थाने में कर दिया केस फिर…

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी एक विधवा महिला ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के SC समाज के जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाई है। महिला ने कहा कि झामुमो के रंका अनुमंडल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता संजय कुमार गौतम पर पिछले तीन साल से भरण-पोषण करने के साथ-साथ शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया।

चहबद min 1 22Scope News

वादा करके शादी से मुकरा शख्स

उसके बाद हाल के दिनों में वादाखिलाफी करने तथा शादी से मुकर गया है। महिला ने रंका थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी संजय कुमार गौतम द्वारा पिछले तीन साल से शादी करने और भरण-पोषण करने का भरोसा दिलाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पिछले 22 जनवरी को भरण-पोषण नहीं करने और शादी करने से मुकरने का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है।

Garhwa : उसके हिस्से की जमीन को बेचकर सारे पैसे हड़प गया आरोपी

अपने आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि संजय कुमार गौतम ने उसके हिस्से की जमीन को बिक्री कर मोटी रकम अपने पास रख लिया है। यहां तक कि घरेलू खर्चा चलाने के लिए वह दाई का काम करती थी वहां भी अपने रसूख का धौंस दिखाकर काम देने से मना कर दिया है। जिससे उसके समक्ष घरेलू खर्च की समस्या उत्पन्न हो चुकी है।

ाीद min 22Scope News

इसके अलावा आरोपी उसे धमकी दे रहा है। पीड़िता के साथ उसके साथ आए रिश्तेदारों ने भी महिला का समर्थन करते हुए तत्काल जांचोपरांत कार्यवाई की आवश्यकता जताई है। इस बावत थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में जांचोपरांत तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...