Jharkhand Politics : बाबूलाल मरांडी जैसा सांप्रदायिकता फैलाने वाला व्यक्ति पूरे झारखंड में नहीं-मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है। रिम्स में सरस्वती पूजा को लेकर उठे विवाद को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आमने सामने है। पूजा को लेकर बाबूलाल मरांडी ने इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद आज इरफान अंसारी ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ये भी पढे़ं- Giridih के इस शख्स ने खरीद ली 90 करोड़ की प्राइवेट जेट, फिर.. 

o54r min 22Scope News

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी आपके जैसा सांप्रदायिकता फैलाने वाला व्यक्ति पूरे झारखंड में नहीं है। समाज में सांप्रदायिकता का ज़हर घोलकर, लोगों में नफरत फैलाने और भाईचारे को तोड़ने का जो काम आप कर रहे हैं, उसमें तो आप Expert हैं। कम से कम युवा पीढ़ी को तो बख्श दीजिए।

Jharkhand Politics : गलत एंगल देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं

रिम्स का निर्णय लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। क्या आपको वह नजर नहीं आता जब हमारे डॉक्टरों पर हिंसक झड़प में हमला हुआ था? लेकिन आप तो हर मामले को गलत एंगल देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे रहते हैं।

ये भी पढे़ं-Jamtara Crime : APK फाइल पर क्लिक किया और आपके पैसे छूमंतर, 6 शातिर अपराधी धराए… 

आगे उन्होंन कहा कि यह सरासर गलत है। और हां सरस्वती पूजा अवश्य मनाई जाएगी और वह भी डॉक्टरों द्वारा हॉस्टल में। आपको अगर फुर्सत है, तो बेहतर होगा कि समाज को बांटने के बजाय उसकी भलाई के बारे में सोचें। कहते हैं न, खाली दिमाग शैतान का घर होता है।

 

 

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...