Jharkhand Politics : इरफान अंसारी को शर्म नहीं आती, बर्खास्त करे हेमंत सोरेन-शिवराज चौहान की मांग…

Jharkhand Politics

Ranchi : कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी का सीता सोरेन पर दिए अमर्यादित बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। शनिवार को भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल से इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की है। शिवराज सिहं ने इरफान के बयान का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। क्या इरफान अंसारी को शर्म नहीं आता है। आदिवासी महिला सीता सोरेन को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल बोला है। उनको शर्म करनी चाहिए।

Jharkhand Politics : इरफान अंसारी ने सिर्फ सीता सोरन नहीं झारखंड की मां, बहनों का किया अपमान

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि सीता सोरेन स्वर्गीय दूर्गा सोरेन जी की पत्नी, शिबु सोरेन जी की बहु और हेमंत सोरेन जी की भाभी हैं। वे झारखंड भाजपा की सम्मानित नेता हैं। इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के लिए भद्दी शब्दों का इस्तेमाल किया।

इरफान अंसारी ने केवल सीता सोरेन जी का अपमान नहीं किया बल्कि झारखंड की बहनों और बेटियों का अपमान किया है। यह भारत के नारी शक्ति का अपमान है। अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शर्म आती है तो इरफान अंसारी को मंत्री मंडल से बाहर निकाल देना चाहिए।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...