पत्नी के सामने पति की हत्या

पूर्णिया : पूर्णिया में आपसी विवाद में पड़ोसी ने धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। वहीं दबीन कुमार हेमरम भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सरसी थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के सरसी कुशहा चौक वार्ड-2 निवासी बुचाय मुर्मू (50 साल) के रूप में हुई है। जबकि घायल भतीजे शंकर मुर्मू के दोस्त दबीन हेमरम के रूप में की गईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई भगवान मुर्मू ने बताया कि बुचाय मुर्मू का गांव के ही रहने वाले दबीन हेंब्रम से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों में छिटपुट मारपीट भी हुई थी। देर शाम दबीन ने शंकर मुर्मू को अपने घर बुलाया। यहां बैठकर दोनों ने खाया पिया। भतीजे शंकर मुर्मू के सामने ही जमीनी विवाद को लेकर दबीन हेंब्रम ने उसके चाचा बुचाय मुर्मू को गाली देना शुरू कर दी। इस पर दोनों के बीच हुई आपसी कहासुनी में दबीन हेंब्रम ने शंकर मुर्मू के साथ मारपीट की और घर में रखे धारदार दबिया लेकर शंकर मुर्मू और दबीन हेमरम दोनों मिलकर बुचाय मुर्मू के घर जा धमका। जब तक बुचाय कुछ समझ पाते दबीन हेंब्रम ने धारदार दबिया से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिसके बाद बुचाय मुर्मू की मौत हो गई। परिजनों की जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने भतीजा शंकर मुर्मू को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : चाचा व भतीजी की रिश्ता हुआ तार-तार, बनाया हवस का शिकार, संदेहास्पद स्थिति में मौत

यह भी देखें :

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...