Jamtara Road Accident: एक पल की चूक और जिंदगी बदल गई! जामताड़ा सड़क हादसे ने सबको झकझोरा

Jamtara Road Accident: बुधवार सुबह जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जीतूडंगल निवासी विनोद मुर्मू के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते समय हुई दुर्घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनोद मुर्मू अपनी बाइक से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। जैसे ही वे पेट्रोल पंप की ओर मुड़े, विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पैर में गंभीर चोट

दुर्घटना में युवक के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को सड़क से हटाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

Jamtara Road Accident

सदर अस्पताल से धनबाद रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सबसे पहले सदर अस्पताल, जामताड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH, धनबाद रेफर कर दिया।

Jamtara Road Accident 1

ट्रक जब्त; चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल की। ​​ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...