मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों सहित कुल पांच मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 26.4 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है।

गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि महंगुआ बॉर्डर के रास्ते बरेवा होते हुए ढाका की ओर चोरी की मोटरसाइकिलों से शराब की तस्करी की जा रही है

मिली जानकारी के अनुसार कुण्वाचैनपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम महंगुआ बॉर्डर के रास्ते बरेवा होते हुए ढाका की ओर चोरी की मोटरसाइकिलों से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महंगुआ में छापेमारी की।

Motihari Police Arr 1 22Scope News

छापेमारी के दौरान महंगुआ स्थित सरोज यादव के भुसौली के पास से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया

छापेमारी के दौरान महंगुआ स्थित सरोज यादव के भुसौली के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान नूर आलम और मो. समिउल्लाह के रूप में हुई है। इनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य मोटरसाइकिल और 26.4 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई। मौके से एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अरविंद सिंह को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा चिरैया थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी रंजन यादव उर्फ नीरज यादव को उसके घर से एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करते थे

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करते थे। साथ ही बाइक की टंकी और सीट के नीचे गुप्त तहखाना बनाकर नेपाल से शराब लाकर बिहार में तस्करी करते थे, जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके। इस पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Motihari Police Arr 3 22Scope News

गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु DSP अभिषेक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई है – सदर DSP-1 दिलीप कुमार

सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। वहां से 16 लाख 70 हजार पांच सौ रुपए नगद, नोट गिनने वाला मशीन, दारू की बोतल, एक कट्टा, सात गोली, सोना और चांदी का जेवर, कई जमीं के कागजात, सादा साइन किया हुआ स्टांप सहित एनी सामान बरामद हुआ है। नरेश पर 18 केश दर्ज है। जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज है। वहीं उज्जवल पर एक हत्या, हत्या का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज है।

Motihari Police Arr 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कुख्यात अपराधी नरेश के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...