Advertisement
Advertisement

चाचा व भतीजी की रिश्ता हुआ तार-तार, बनाया हवस का शिकार, संदेहास्पद स्थिति में मौत

मधेपुरा : मधेपुरा में चाचा और भतीजी की रिश्ता तार-तार हुआ। परीक्षा दिलाने के दौरान चाचा ने भतीजी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मामले की तफ्तीश में मधेपुरा पुलिस जुट गई है। दरअसल, मधेपुरा में एक चाचा और भतीजी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि मामला जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही पंचायत स्थित वार्ड संख्या-4 का है। जहां मो. एनुल होदा नामक एक शख्स ने अपनी ही भतीजी को अपने हवस के जाल में फांस लिया और उससे अवैध संबंध बना रहा था। इस दौरान स्थानीय कुछ युवाओं ने उन्हें देख लिया और फिर मौके पर पहुंचकर दोनों का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद यह मामला और भी तूल पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर लाही पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी मोहम्मद एनुल हुदा अपनी भतीजी को बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए मधेपुरा ले जाया करता था। इसी दौरान उन्होंने अपने हीं सगी भतीजी को अपने हवस के जाल में फंसा लिया और रास्ते में सुनसान नहर पर अपनी बाइक खड़ी कर नहर के किनारे झाड़ी में उनसे अवैध संबंध बनाने लगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने पहले दोनों का वीडियो बनाया। दोनों को पुलिस थाने ले जाने की बात कहने लगे। काफी मान मनोबल के बाद आक्रोशित युवक शांत हुआ। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफतौर से देखा और सुना जा सकता है। मौके पर पहुंचे युवकों ने भी युवती के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। यह घटना बीते 25 जनवरी की बताई जा रही है। उसके बाद 26 जनवरी को दोपहर संदेहास्पद स्थिति में युवती की मौत की खबर सामने आई। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवती की लाश को दफना दिया।

यह भी देखें :

हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ तो मधेपुरा पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने शंकरपुर थाना अध्यक्ष और सदर अंचल इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने का सख्त आदेश दिया। जिसके बाद हरकत में आयी शकरपुर पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा फिलहाल गांव और घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के बाद हीं आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, पीड़िता के परिजन डरे और सहमे हुए कैमरे पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : गहमागहमी के बीच मधेपुरा नप सामान्य बोर्ड की बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडों की मिली स्वीकृति

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...