भोजपुर: सोमवार को भोजपुर में एनडीए का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित अन्य नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जिले के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई टिप्स दिए गए साथ ही उन्हें एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य बना कर क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल विपक्ष पर हमलावर रहे और कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह से कार्यकर्ताओं का सैलाब और उनका उत्साह दिख रहा है उसे देख कर हमें विश्वास है कि इसी तरह से विधानसभा चुनाव में आमजन भी हमारे समर्थन में मतदान करेंगे। कार्यक्रम को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- Zero Tolerance पर काम कर रही नीतीश सरकार, श्रावणी मेले में हुई थी अनियमितता, अब…
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट
NDA NDA
NDA
Highlights


















