दिल्ली के बुराड़ी में पांच मंजिला इमारत गिरने से मलबे में कई दबे, रेस्क्यू जारी

डिजिटल डेस्क : दिल्ली के बुराड़ी में पांच मंजिला इमारत गिरने से मलबे में कई दबे, रेस्क्यू जारी। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव इलाके में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ताश की पत्ते की तरह भरभराकर गिर गई।

घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब दस से 15 लोग मौजूद थे। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं हैं।

हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

गिरे इमारत के मलबे से 6 को निकालकर अस्पताल में कराया भर्ती

जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान समाचार लिखे जाने तक मलबे में दबे 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। एनडीआरएफ की टीम को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात जब अचानक मकान गिरा तो वहां पर चहल-पहल थी।

गनीमत रही कि लोग थोड़ा दूरी पर थे, जिससे बाल-बाल बच गए। इन्हीं लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां एक के बाद एक तुरंत मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपेरशन में जुट गईं।

दिल्ली के बुराड़ी में हुए हादसे का दृश्य।
दिल्ली के बुराड़ी में हुए हादसे का दृश्य।

मलबे में फंसे लोग मोबाइल की लाइट जलाकर कर रहे हैं मदद की गुहार…

स्थानीय लोगों ने बताया कि मलबे में फंसे कुछ लोग मोबाइल की लाइट चलाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं, जिन्हें राहत बचाव की टीम बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मकान में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी ले रहे हैं ताकि मलबे में फंसे लोगों की संख्या में पता लग सके।

मौके पर JCB मशीनों को भी मंगाया गया है, ताकि मलबे को तेजी से हटाया जा सके। मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से मलबा तेजी से हटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को वहां पर तैनात कर दिया गया है। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहा है।

दिल्ली के बुराड़ी में हुए हादसे का दृश्य।
दिल्ली के बुराड़ी में हुए हादसे का दृश्य।

बुराड़ी में हुए इस हादसे के बारे में अधिकारियों की जुबानी…

दिल्ली में यह हादसा कौशिक एन्क्लेव में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास हुआ। सुरक्षा के लिए इलाके की बिजली काट दी गई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। इनमें बड़ी संख्या मजदूरों की बताई जा रही है।

इस बीच दिल्ली के दमकल विभाग के निदेशक अतुल गोयल ने बताया कि -‘सोमवार शाम 6.56 बजे दमकल विभाग को कौशिक एंक्लेव के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां को तुरंत मौके पर भेजा गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है’। 

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...