सूरत में गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसने की आशंका

Desk. खबर गुजरात से है। सूरत में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं बिल्डिंग गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी।

सूरत में गिरी चार मंजिला इमारत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरत के कलेक्टर सौरभ पारधी ने बताया है कि हमें सूचना मिली कि एक छह मंजिला इमारत ढह गई है। हालांकि प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह चार- पांच फ्लाइट का ही है। हादसे के बाद एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन करीब 3-4 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दोनों टीमें बचाव कार्य कर रही हैं।

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना को लेकर सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत ने कहा है कि पाली गांव में एक इमारत ढह गई, जिसका निर्माण 2016-17 में किया गया था। एक महिला को बचाया गया है। उसे अस्पताल भेजा गया और उसके मुताबिक 2-3 लोग अंदर फंसे हुए हैं। उम्मीद है कि अगले एक या दो घंटों में हम फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में सक्षम होंगे।

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...