Purnea में युवक की हत्या कर शव फेंका, परिजनों ने…

पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दोस्तों के साथ मिल कर एक युवक की हत्या कर दी और शव फेंक दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं जिसने भी घटना के बारे में सुना वह सन्न रह गया। घटना पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के बैरिया धार काली मंदिर के समीप की है। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी निवासी मोहम्मद दानिश के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक का गांव के डीलर के साथ विवाद चल रहा था। इसी वजह से डीलर के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर उसकी हत्या की साजिश रची और युवक को बाइक पर बैठा कर ले गया। बाद में उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और शव बैरिया धार कलि मंदिर के पीछे फेंक दिया। मृतक के चाचा ने बाया कि मृतक की डीलर से कुछ कहा सुनी हो गई थी और उस वक्त मामला इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई थी।

इस दौरान डीलर मोहम्मद अयूब और उसके बेटे मोहम्मद चाँद ने मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और शव को मंदिर के पीछे फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-   शराबबंदी वाले Bihar में सरकारी कर्मी ही उड़ाते हैं नियमों की धज्जियां, पढ़ें पूरी खबर…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea

Purnea

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...