शराबबंदी वाले Bihar में सरकारी कर्मी ही उड़ाते हैं नियमों की धज्जियां, पढ़ें पूरी खबर…

पूर्णिया: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब शराबबंदी की घोषणा की थी उस वक्त सभी सरकारी कर्मियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई थी। शपथ लेने के बाद बावजूद सरकारी कर्मी शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्णिया पॉवर हाउस कैंपस में बिजली विभाग के कर्मियों का शराब पीते हुए एक वीडियो सामने आया है।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पॉवर हाउस के कैंपस में जमीन पर बैठ कर चार से पांच लोग शराब पी रहे हैं। इस दौरान एक अन्य कर्मी ने ही उनकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ साफ देखा जा रहा है कि छः आदमी बैठे हैं और उनके बीच शराब की बोतल और ग्लास रखा हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति को शराब पीते हुए भी देखा जा रहा है। फ़िलहाल वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग सरकारी कर्मियों पर सवाल उठाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें-   Champion Cyclist को पूर्णिया में किया गया सम्मानित

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Bihar Bihar

Bihar

Highlights

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...