Hazaribagh: आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास, सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट

Hazaribagh: कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा चौक स्थित एक आभूषण दुकान में देर रात चोरी का प्रयास किया गया।जानकारी के अनुसार, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक आवास से महज 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने आभूषण शोरूम सोनी अलंकार ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।

Hazaribagh: सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर चोरी का प्रयास

बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात्रि की है और दर्जनों की संख्या में अज्ञात अपराधी दुकान के परिसर में पहुंचकर पहले सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की और उसे वहां से खदेड़ दिया। उसके बाद घंटों तक दुकान के लगभग चार ताला को अज्ञात अपराधियों ने तोड़ डाला। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना को लेकर पीड़ित जितेंद्र सोनी ने बताया कि इससे पूर्व भी उनकी दुकान में दिनदहाड़े डकैती हुई थी। इसके साथ ही चोरी की भी घटना को अंजाम दिया गया। स्वर्ण व्यवसाय संघ के लोगों ने बताया कि आए दिन स्वर्ण व्यवसायियों को अज्ञात अपराधियों द्वारा टारगेट किया जाता रहा है। कई बार ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई है, लेकिन एक-दो घटनाओं का उद्भेदन को छोड़कर पुलिस इस मामले में पूरी तरीके से निष्क्रिय है।

Hazaribagh: व्यवसायियों में आक्रोश

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ऐसी घटनाओं का उद्भेदन नहीं करती है तो इसकी शिकायत हम लोग मुख्यमंत्री से करेंगे। वहीं आए दिन आभूषण की दुकान में डकैती और चोरी को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के बीच काफी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Dhanbad Land Subsidence: धनबाद में NH के पास भू-धंसान, राजगंज-बोकारो मार्ग...

Dhanbad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के महूदा पुलिस स्टेशन इलाके में तेलमच्चो के पास राजगंज-बोकारो नेशनल हाईवे (NH) के पास ज़मीन धंसने की घटना...

Bihar Somnath Yatra 2026: 1,150 श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Somnath Yatra 2026: सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...

Nishant Kumar Birthday: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन पर श्रवण...

Nishant Kumar Birthday: सोमवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 45 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और अन्य...