Breaking: कल होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कल यानी 29 जनवरी को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में 4 बजे से होगी। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक 29 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 21 जनवरी को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें 18 प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी।

झारखंड कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस

झारखंड कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य की चिकित्सा महाविद्यालयों, सदर अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों के संचालन के लिए नियुक्ति के लिए पद सृजन की मंजूरी दी गई। साथ ही राज्य कर्मी बीमा योजना लागू करने के मामले को भी मंजूरी दी गई। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि थानों के अनुसंधानकर्ता को 25 हजार रुपये तक का मोबाइल फोन मिलेगा।

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...