लूट लिया मोटरसाइकिल और पैसे, पुलिस देखती रही तमाशा

सीवान : बिहार में अपराधी घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में अपराधी जब चाहे किसी की भी हत्या और लूट कर सकते हैं। यह अब बिहार के लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के पास का है। जहां तीन की संख्या में घात लगाए अपराधियों दरौंदा निवासी धनंजय पाठक से अपराधियों ने 10 हजार रुपए और मोटरसाइकिल को लूट लिया। बताया जाता है कि दरौंदा निवासी धनंजय पाठक दरौंदा बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल और जेब में रखे 10 हजार लूटकर छपरा की तरफ फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट चुकी है। वहीं ऐसे सीवान में लगातार लूट और हत्याएं जैसी घटना सामने आ रही है। सीवान एसपी अमितेश कुमार पांडे ने सभी थानेदार को हिदायत दी थी कि अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग लगातार करते रहे। मगर फिर भी सीवान में हत्या और लूट जैसी घटनाओं में कमी नहीं दिख रही है। अब ऐसे में सीवान पुलिस कबतक बढ़ते अपराध पर कंट्रोल लगा सकती है अब यह आने वाला समय ही बताएगा।

यह भी पढ़े : Siwan में संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस महकमे में हड़कंप

यह भी देखें :

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...