Advertisment

प्रगति यात्रा के दौरान Katihar का दौरा करेंगे CM नीतीश, देंगे कई सौगात

कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा जारी है। बुधवार यानी 29 जनवरी को इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कटिहार जिले में होंगे। वे कटिहार में विभिन्न विभागों के योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण और निर्मित पुस्तकालय एवं खेल के मैदान का उद्घाटन एवं रिमोट के माध्यम से विभागों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वो आज सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से कटिहार पहुंचेंगे। इसके पूर्व सुबह 9.50 बजे सीएम नीतीश अपने आवास से पटना हवाई अड्डा के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि डीएम के संभावित कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश सुबह 10 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद गोगाबील झील का हवाई सर्वेक्षण कर रामपुर स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11.10 बजे कोढ़ा प्रखंड के रामपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और पंचायत सरकार भवन रामपुर के लिए प्रस्थान सड़क मार्ग से करेंगे।

यह भी पढ़े : पूर्णिया में CM की प्रगति यात्रा पर पूर्व एमपी ने कहा ‘सीएम ने साबित कर दिया…’

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने खुद पहुंचे DM

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए खुद जिलाधिकारी मनेश कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बीएमपी सात स्थित हेलोपैड स्थल का जायजा लेने पहुंचे। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कटिहार में करोड़ों की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले कोढ़ा के रामपुर पंचायत में मॉडल पंचायत अंतर्गत जो सुविधाएं होनी चाहिए वो वहां है, उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मनिहारी जाएंगे जहां गोगाबिल झील के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम है। उसके बाद शरेफगंज में अल्पसंख्यक छात्रावास का निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

Katihar DM 22Scope News
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने खुद पहुंचे DM

सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...