लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया

दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बृहस्पतिवार को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

वह लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचींद्र कुमार की जगह लेंगे जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए. शर्मा के पास समृद्ध परिचालन अनुभव है. वह नियंत्रण रेखा पर एक पैदल सेना बटालियन, ब्रिगेड और डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं और पश्चिमी क्षेत्र में एक स्ट्राइक कोर का भी नेतृत्व कर चुके हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खड़कवासला (पुणे), भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं.

दीपक कुशवाहा की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...