Hazaribagh : आधी रात में चेहरा ढक कर आए 6 अपराधी, ज्वेलरी दुकान में चोरी की कोशिश…

Hazaribagh : हजारीबाग में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक ज्वेलरी दुकान से चोरी की नाकाम कोशिश की है। 6 की संख्या में आए अपराधियों ने एसपी आवास रोड से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ज्वेलरी दुकान के सुरक्षागार्ड को बंधक बनाकर चोरी की कोशिश की। चोरी में नाकाम होने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले।

Hazaribagh : सुरक्षागार्ड को बंधक बनाकर चोरी की कोशिश 

मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात में करीब आधा दर्जन की संख्या में अपराधी आए और सोनी ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश की। अपराधियों ने पहले सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी सत्यम पांडेय को बंधक बनाकर दुकान का ताला काटने लगे। चोरों ने दुकान में लगे कई ताले काट लिए थे पर अंत में वे चोरी करने में असफल रहे और वहां से भाग निकले। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इसको लेकर दुकान संचालक ने कोर्रा थाना में मामला दर्ज कराया है। संचालक जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब उनकी दुकानपर चोरी का प्रयास किया गया है। इससे पहले 2018 में 15 लाख की लूट हुई थी। इसके साथ ही पिछले साल भी हथियार के बल पर 10 लाख से अधिक के जेवर की लूट की गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...