बिहार में 551 Model Schools का उद्घाटन, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय, CM सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया। बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय, तिरुपति मंदिर और मरीन ड्राइव समेत कई बड़ी घोषणाएं कीं।


551 Model Schools पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय स्थित आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का एक साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, आधारभूत संरचना, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि “बिहार पढ़ेगा, तब बिहार आगे बढ़ेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 551 आदर्श विद्यालयों में करीब चार लाख छात्र-छात्राएं अध्ययन करेंगे। इन विद्यालयों में आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।

551 Model Schools:551 आदर्श विद्यालयों में मिलेगी आधुनिक शिक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित कर रही है। राज्य में पहले ही “बिहार स्कूल लाइव क्लासेज” शुरू की जा चुकी है और आगामी 15 अगस्त से FILO App के माध्यम से विद्यार्थियों को लाइव एवं इंटरैक्टिव कक्षाओं की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल स्टूडियो, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा NEET, JEE समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही शिक्षकों के स्थानांतरण की पारदर्शी प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में राज्य में 211 डिग्री कॉलेजों की शुरुआत की गई है और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए भी भूमि उपलब्ध करा दी गई है।


Key Highlights

  • बिहार में एक साथ 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन।

  • बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा।

  • सिमरिया में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर की स्थापना होगी।

  • सिमरिया से भागलपुर तक गंगा किनारे मरीन ड्राइव बनाने की घोषणा।

  • 15 अगस्त से FILO App के जरिए लाइव इंटरैक्टिव क्लास और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा।


551 Model Schools:बेगूसराय को मिली कई बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जन्मभूमि बेगूसराय में उनके नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जो उच्च शिक्षा, शोध और भारतीय चिंतन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इसके अलावा सिमरिया में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सिमरिया से भागलपुर तक गंगा नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे बनने के बाद बेगूसराय, मुंगेर और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगभग पांच घंटे में कोलकाता पहुंच सकेंगे। इससे उद्योग, व्यापार, कृषि और निवेश को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

551 Model Schools:शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में समन्वित विकास पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। जिन लाभार्थियों को राशि नहीं मिली है, उनके खातों में 25 जुलाई तक राशि भेज दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से अब तक छह लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5.60 लाख आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक परियोजना के तहत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का भी लोकार्पण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक, प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने बीपी इंटर स्कूल, बेगूसराय का उद्घाटन करने के बाद विद्यालय का निरीक्षण भी किया और स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला तथा विद्यार्थियों की विज्ञान एवं तकनीक आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Highlights

Ration Card Update: झारखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों पर सख्ती, 12%...

 झारखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। वर्षों तक लिए गए राशन की कीमत 12% ब्याज सहित वसूली जाएगी।...

Seraikela Lightning News: आसमान से बरसी आफत! श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल...

Seraikela Lightning News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार शाम बिजली गिरने की एक दुखद घटना हुई। सरायकेला थाना क्षेत्र की मुडकुम पंचायत के अंतर्गत...

भागलपुर में फिर मिला COVID-19 मरीज, JLNMCH के ICU में भर्ती,...

भागलपुर में एक बुजुर्ग की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को जेएलएनएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता...