Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट के नाम पर युवक से 18.43 लाख की ठगी

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का दावा करने वाले विज्ञापन के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने 18.43 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और राशि वापस दिलाने की मांग की है।

इंस्टाग्राम विज्ञापन से शुरू हुई ठगी

जानकारी के अनुसार, पुपरी नगर परिषद निवासी दीप मोहन ने इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट निवेश से अधिक कमाई का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में कथित तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो और ऑडियो भी दिखाया गया था। लिंक पर क्लिक कर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज किया, जिसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन कर लिया गया। इसके कुछ देर बाद अभिषेक त्रिपाठी नाम बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर शुरुआती निवेश के लिए 21,999 रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद साक्षी जायसवाल नाम की महिला ने संपर्क कर बताया कि राशि निवेश खाते में जमा हो गई है।

नकली निवेश पोर्टल से बढ़ाया भरोसा

ठगों ने पीड़ित को एक लिंक भेजा, जिसमें निवेश की राशि डॉलर में बढ़ती हुई दिखाई जा रही थी। शुरुआत में पीड़ित को थोड़ी राशि निकालने की अनुमति भी मिली, जिससे उसका भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद अलग-अलग चरणों में निवेश के नाम पर उससे लगातार बड़ी रकम जमा कराई गई।

निकासी के नाम पर मांगे गए लाखों रुपये

जब पीड़ित ने अपनी पूरी निवेश राशि निकालने की कोशिश की तो ठगों ने पहले ट्रांजेक्शन इंश्योरेंस, फिर सेल्फ डिक्लेरेशन और बाद में अन्य शुल्क के नाम पर लाखों रुपये जमा कराने को कहा। लगातार भुगतान करने के बाद भी पैसा नहीं मिला। जब दोबारा प्रेषण शुल्क के नाम पर 5.03 लाख रुपये की मांग की गई, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

साइबर सुरक्षा सलाह
  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले निवेश संबंधी विज्ञापनों पर बिना जांच भरोसा न करें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
  • निवेश से पहले केवल अधिकृत और पंजीकृत प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
  • ठगी की आशंका होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...