Mahakumbh: रेसलर द ग्रेट खली ने संगम में किया पवित्र स्नान

Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर आज महाकुंभ में मुख्य राजसी स्नान का दिन है। रेसलर द ग्रेट खली ने आज संगम में पवित्र स्नान किया। वहीं रात आठ बजे तक 7.64 करोड़ तीर्थयात्रियों ने आस्था की डुबकी लगाई। आज शाम 6 बजे तक 6.99 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई थी। अब तक 27.58 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है।

Mahakumbh: भगदड़ में मृतकों की संख्या 30 हुई

वहीं महाकुंभ में भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जबकि 60 अन्य घायल है। यह आधिकारिक आंकड़ा DIG महाकुंभ ने जारी किया है। वहीं मृतकों के परिजनों को योगी सरकार ने 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही आगामी अमृत स्नान पर कोई वीवीआईपी मूवमेंट नहीं होगा।

Mahakumbh: घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

Mahakumbh: पुरी शंकराचार्य ने किया अमृत स्नान

शंकराचार्य गोवर्धन मठ पुरी ओडिशा स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर गंगा में अमृत स्नान किया। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 संगम लोअर मार्ग स्थित अपने शिविर से सुबह 11 बजे गंगा स्नान के लिए निकले पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ श्रद्धालुओं एवं शिष्यगणों का भारी समूह भी था। व्यवस्थित ढंग से शंकराचार्य सेक्टर 19 के पास स्थित गंगा घाट पर पहुंचे और वैदिक विधि विधान से गंगा स्नान किया।

Related Articles

Video thumbnail
JAC Board News Today LIVE : 10वीं की साइंस परीक्षा का पेपर लीक, हिंदी और विज्ञान की परीक्षा हुई रद्द
07:37:46
Video thumbnail
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे रांची, हिंदपीढ़ी में निजी कार्यक्रम में हुए शामिल
03:58
Video thumbnail
शमी के पंजे और गिल के धांसू बैटिंग के बल पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में BAN को धोया
01:04:56
Video thumbnail
दिल्ली पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिल्ली की जीत पर क्यों कहा बिहार का रास्ता साफ
00:53
Video thumbnail
जम्मू कश्मीर के 6 जिलों के युवा छात्रों को MLA राज सिन्हा ने दिया भोज, क्या कहा सुनिये
05:43
Video thumbnail
कोयलांचल की दिनभर की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Dhanbad News।(20-02-2025)
06:47
Video thumbnail
रांची नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आम जनता परेशान... ।Jharkhand News। Ranchi News।
08:54
Video thumbnail
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही दिन क्यों लिया मां यमुना का आशीर्वाद, जानिए | Delhi CM
01:55
Video thumbnail
झारखंड आंदोलनकारी महासभा ने किया सामूहिक उपवास, कहा-गुरूजी शिबू सोरेन मॉडल लागू करें हेमंत सोरेन...
13:54
Video thumbnail
AJSU के संजय मेहता ने मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक पर पूछा कौन कौन इस पेपर लीक के सिंडिकेट में शामिल?
05:55
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -