महाकुंभ में मौनी अमावस्या वाले अमृत स्नान को उमड़ी भीड़ के चलते अखाड़ों के स्नान कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

प्रयागराज : महाकुंभ में मौनी अमावस्या वाले अमृत स्नान को उमड़ी भीड़ के चलते अखाड़ों के स्नान कार्यक्रम में आंशिक बदलाव। महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर दूसरे अमृत स्नान के लिए लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मेला प्रबंधन ने अखाड़ों के स्नान कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है।

किए गए आंशिक बदलाव के चलते ऐन मौके पर अखाड़ों के स्नान कार्यक्रम के समय में तनिक फेरबदल हुआ है। महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी बुधवार को होना है। अब तक 17 दिनों में महाकुंभ 2025 में कुल 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

इसी क्रम में शासन और प्रशासन का अनुमान है कि मौनी अमावस्या वाले दिन 10 करोड़ लोग संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। उसी को देखते हुए प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अखाड़ों के स्नान के समय में कुछ बदलाव किया है।

इस बार सुबह 4 बजे शिविर से स्नान को निकलेंगे अखाड़े

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाकंभ 2025 के पहले अमृत स्नान में अखाड़े सुबह 5.15 बजे निकले थे, वहीं इस बार सुबह 4 बजे ही अखाड़े शिविर से निकलना शुरू हो जाएंगे। साथ ही, इस बार अखाड़े जल्दी स्नान करेंगे, जिससे सभी हालात काबू में रहें। पहले अमृत स्नान की तरह इस दूसरे अमृत स्नान में भी सभी 13 अखाड़े स्नान के लिए प्रस्थान करेंगे।

नए बदलाव के मुताबिक, इस बार अखाड़े के नागा साधु सुबह 4 बजे ही शिविर से स्नान करने के लिए जाएंगे और सुबह 5.40 तक स्नान कर लेंगे। पहले अमृत स्नान में महानिर्वाणी और अटल अखाड़े ने सुबह 5.15 बजे स्नान के लिए शिविर से निकाला था। वहीं, सभी अखाड़ों का स्नान दोपहर 3 बजे तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद अन्य सभी श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकेंगे।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान की अखाड़ों की तैयारी
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान की अखाड़ों की तैयारी

मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए दिगंबर अखाड़ों के क्रम में भी हुआ बदलाव

महाकुंभ स्नान के लिए पहुंच रही भीड़ को देखते हुए इस बार व्यवस्थित प्रबंधों समेत कई बदलाव किए गए हैं। इसमें जोनल प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ मैनेजमेंट जैसी तमाम चीजें शामिल हैं। इसी के चलते इस बार अखाड़ों के स्नान के समय और क्रम में बदलाव किए गए हैं। इस बार दिगंबर अखाड़ों के स्नान के समय में भी बदलाव किया गया है।

मकर संक्रांति पर निर्मोही अखाड़े ने पहले स्नान किया था और निर्वाणी अनि अखाड़ा बाद किया था। वहीं, इस बार निर्वाणी अनि अखाड़ा पहले स्नान करेगा और इसके बाद निर्मोही अखाड़ा स्नान करने जाएगा।

जारी शेड्यूल के मुताबिक, महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा  सुबह 4 से 5 बजे, निरंजनी और आनंद अखाड़ा सुबह 4.50 से 5:50 बजे,  जूना, आह्वान और अग्नि अखाड़ा सुबह 5.45 से 6.45 बजे तक, निर्वाणी अनि सुबह 8. 25 बजे से 9. 25 बजे तक, दिगंबर अनि सुबह 9.05 बजे,  निर्मोही अनि सुबह 10.05 बजे, नया उदासीन अखाड़ा सुबह 11बजे, बड़ा उदासीन अखाड़ा दोपहर 12.05 बजे और निर्मल अखाड़ा दोपहर 1. 25 बजे स्नान करेगा।

महाकुंभ में मंगलवार का नजारा
महाकुंभ में मंगलवार का नजारा

CM Yogi ने सभी साधु-संतों, कल्पवासियों और पधारे श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

इस बीच उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ जी ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए सनातन आस्था के महापर्व प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में पधारे सभी साधु-संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हृदय से अभिनन्दन किया है।

CM Yogi ने दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुम्भ-2025 में मौनी अमावस्या के महाव्रत में सम्मिलित होने वाले सभी संत-महात्माओं, साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए प्रदेशवासियों को मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं दी हैं।

संगम तट पर साथ में योग करते सीएम योगी और बाबा रामदेव की फाइल फोटो
संगम तट पर साथ में योग करते सीएम योगी और बाबा रामदेव की फाइल फोटो

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए विशेष तैयारी…

महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब देश-विदेश से प्रयागराज को पहुंच रहा है। उसी के मद्देनजर सबकुछ सामान्य एवं सुचारू बनाए रखने की चुनौती से पार पाने के लिए शासन और प्रशासन के स्तर पर लगातार व्यवस्थाओं को अपडेट किया जा रहा है।

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए विशेष तैयारी की गई है। मकर संक्रांति अमृत स्नान के दौरान अखाड़ा मार्ग पर श्रद्धालु भी घुस गए थे। बैरिकेडिंग भी टूट गई थी। इसके अलावा अखाड़ों के स्नान घाट पर भी श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसे देखते हुए मौनी के लिए अखाड़ा मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है।

जाली भी लगाई जा रही है ताकि, लोग बैरिकेडिंग में घुस भी ना सकें। इसके अलावा अखाड़ों के स्नान घाट का विस्तार किया गया है। इसके लिए घाट को यमुनाजी की तरफ बढ़ाया गया है। इसके अलावा घाट पर भी बैरिकेडिंग की गई है।

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img