Dhanbad : झाड़ियों के बीच फंदे से लटका मिला युवक का शव, कई दिनों से था लापता…

Dhanbad : धनबाद जिला के बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह खोदो नदी के समीप झाड़ीनुमा जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला है। शव की पहचान 25 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई, जो दो माह से लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

Dhanbad : बरोरा थाना क्षेत्र का है मामला
Dhanbad : बरोरा थाना क्षेत्र का है मामला

Dhanbad : शादीशुदा और दो बच्चों का बाप था मृतक

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले ही पुलिस को दी थी। शव काफ़ी हद तक सड़ चुकी थी जिससे शव कि पहचान होने में काफ़ी परेशानी हो रही थी। शव की पहचान कपड़ों और चप्पल के आधार पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शादीशुदा था और इसके दो बच्ची भी हैं।

Dhanbad : घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
Dhanbad : घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाघमारा से सुरजदेव मांजी की रिपोर्ट-

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...