Advertisment

Budget 2025-26 पर बोले पूर्व सीएम रघुवर दास-विकासवादी और प्रगतिशील है बजट…

Budget 2025-26

Ranchi : वर्ष 2025 का केंद्रीय बजट के बाद पूर्व सीएम और ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि यह बजट विकासवादी और प्रगतिशील बजट है। चंद शब्दों में कहे तो यह बजट लोक कल्याणकारी और देश को समर्पित दूरदर्शी बजट है। यह गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, वंचित समेत मध्यम वर्ग के साथ उद्यमियों को सशक्त और समर्थवान बनाने वाला बजट है।

ये भी पढ़ें-Budget 2025-26 पर बाबूलाल के बोल- मोदी सरकार का ऐतिहासिक बजट है, बजट में सबका साथ सबका विश्वास और… 

Budget 2025-26 : वित्तमंत्री ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट पेश किया है

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट पेश किया है। बजट में कर सुधारों के माध्यम से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान की गई है। नए कर ढांचे के तहत ₹12 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। इससे मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी और घरेलू उपभोग, बचत, और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Bugdet-2025 : वित्तमंत्री की बड़ी घोषणा, 12 लाख सालाना तक नहीं लगेगा टैक्स… 

वहीं कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए, सरकार ने उच्च उपज वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना शुरू करने की घोषणा की है। योजना से देश के करीब 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी।

बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर यह बजट भारत की आर्थिक प्रगति के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा, जो 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अहम योगदान देगा।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti: महिलाओं की आजीविका और रोजगार पर...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti, खलारी: आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हुटाप...

Rohini Illegal Mining Network: रोहिणी में अवैध बिजली नेटवर्क ध्वस्त, CISF...

Rohini Illegal Mining Network, खलारी: डकरा-खलारी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को रोहिणी...

Dumariya CHC Inspection: डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन पर...

Dumariya CHC Inspection, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने पुराने पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण...