Muzaffarpur Road Accident : भीषण सड़क हादसा, 5 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर

Muzaffarpur Road Accident : मुजफ्फरपुर जिला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आज करीब दोपहर ढाई बजे सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नए माधौल फोरलेन बाईपास पर अनियंत्रित होकर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना मोटरसाइकिल को बचाने के कारण हुई है। घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Muzaffarpur Road Accident :

बताया जा रहा है ये सभी प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। स्कार्पियो में नौ लोग सवार थे, जिसमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ये सभी नेपाल के मोहतरी के रहने वाले थे। स्थानीय मुकंद ठाकुर ने बताया कि लगभग ढाई बजे के आसपास स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जहां घटना हुई वहां पर अंडरपास की आवश्यकता है।

यह भी देखें :

मुजफ्फरपुर के एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोरलेन पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें पांच की मृत्यु हो गई है। चार लोग घायल है। सभी को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे, नेपाल के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े : ट्रक के चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

संतोष कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...